Carcass: युवक का नहर में मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Carcass: कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली के गणेशपुर रजवाहा नहर में रविवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला।
मृतक की पहचान अनिल (38 वर्ष), पुत्र हरी, निवासी पड़री गौरा, हाटा के रूप में हुई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के अनुसार
अनिल अपनी बहन को देवतहा गांव छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक नहर के किनारे खड़ी मिली, जबकि उसका शव कुछ दूरी पर नहर में तैरता पाया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों का आरोप
हत्या की आशंका मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल की मौत नहर में गिरने से नहीं, बल्कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई है।
परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।पुलिस जांच में जुटी हाटा कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बाइक और आसपास के क्षेत्र की छानबीन की, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अनिल की मौत के पीछे की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं।
पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
