Exposure: पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Exposure: पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Exposure: कुशीनगर जनपद के थाना खड्डा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी गया एक पंपसेट बरामद किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, दिनांक 05.05.2025 को थाना खड्डा पुलिस ने मुकदमा संख्या 127/2025 के तहत दर्ज मामले में वांछित तीन अभियुक्तों—हिरामन पुत्र चंदा प्रसाद (निवासी लखुआ, मोती झील), दयाशंकर उर्फ मजा यादव पुत्र रमेश यादव (निवासी लखुई, हरिजन बस्ती), और रविंद्र यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव (निवासी लखुई, हरिजन बस्ती)—को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से चोरी गया एक पंपसेट बरामद किया गया है।यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 127/2025 के तहत दर्ज धारा 303(2), 352, 351(3), और 317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने अग्रेतर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक हरिलाल राव, उपनिरीक्षक शशांक राय, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, कांस्टेबल धीरज राय, शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...