PM-KISAN: 20वीं किस्त इस महिने तक संभावित, e-KYC और लैंड वेरिफिकेशन जरूरी
PM-KISAN: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना,जो 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी, किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक प्रमुख सरकारी योजना है।
इसके तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रूपये की किस्त दी जाती है, यानी सालाना तीन किस्तों में कुल 6,000 रूपये।
हाल ही में 24 फरवरी2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी, और अब 20वीं किस्त जून 2025 तक आने कसंभावना है।
हालांकि, इसकी अंतिम तारीख और स्थान की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
योजना की पात्रता और शर्तें
- PM-KISAN का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- कृषि भूमि का मालिक होना अनिवार्य है।
- पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों का संयुक्त परिवार एक इकाई माना जाता है।
20वीं किस्त के लिए जरूरी कदम
किसानों को 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित कार्य 30 अप्रैल 2025 से पहले पूरे करने होंगे:
1. e-KYC: e-KYC अनिवार्य है। बिना इसके किस्त अटक सकती है।
2. लैंड वेरिफिकेशन: जिन किसानों ने भूमि सत्यापन नहीं कराया, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना लाभसे वंचित रह सकते हैं।
3. आधार लिंकिंग: आधार को मोबाइल और बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है। इसके बिना भी किस्त रूक सकती है।
4. एप्लिकेशन फॉर्म: आवेदन पत्र में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। गलत जानकारी के कारण भी भुगतान रूक सकता है।
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान निम्नलिखित तरीके से PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in या PM-KISAN ऐप पर जाएं।
2. ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4. ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें। यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको किस्त का लाभ मिलेगा।
अब तक कितना हुआ ट्रांसफर?
PM-KISAN योजना के तहत अब तक 3.68 लाख करोड़ रूपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। हाल ही में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई, जिसमें 2.41 करोड़ महिला किसान शामिल हैं।
सम्मान निधि से किसानों को लाभ
इस योजना से मिलने वाली राशि से किसानः
उच्च गुणवत्ता वाले बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन खरीद सकते हैं।
घरेलू खर्च पूरे कर सकते हैं।
छोटे और सीमांत किसान अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
सलाह
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते e-KYC, लैंड वेरिफिकेशन, आधार लिंकिंग और आवेदन पत्र की गलतियों को ठीक कर लें, ताकि 20वीं किस्त का लाभबिना किसी रूकावट के मिल सके। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाएं।
(नोट: यह जानकारी उपलब्ध डेटा पर आधारित है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों की जांच करें।)
