Road Accident : अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम,दो बाइकों से टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident : अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम,दो बाइकों से टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

Road Accident:  जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र मे समउर रोड पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार स्वयं दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज कस्बे के समउर रोड के समीप यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पर चल रही एक बाइक को टक्कर मारी,

जिसमें सवार नगर पंचायत तमकुहीराज निवासी आदिव्य साह (20) और बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के निवासी श्याम कुशवाहा (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद कार ने सड़क किनारे एक मैकेनिक की दुकान पर मरम्मत के लिए खड़ी दूसरी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तमकुहीराज भिजवाया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तमकुहीराज कस्बा चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और वाहन को कब्जे में लिया गया है।

तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।”प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक इसका नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related