Arrested: वाहन चेकिंग के दौरान चुराई गई एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक सहित एक चोर गिरफ्तार
Arrested: जनपद में खड्डा पुलिस ने दैनिक गस्त के दौरान भुजौली बाजार से वाहन चेकिंग के दौरान कसया थाना क्षेत्र से चुराई गई एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक सहित चोर को पकड़ने में सफलता पाई है।
बताते चले की खड्डा थाना क्षेत्र के एस आई आशीष कुमार हमराह सिपाही धीरज राव के साथ भुजौली बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे
इसी दौरान खड्डा की ओर से एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर लेकर एक व्यक्ति तेजी से आता दिखाई दिया
जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो हाड़वड़ा का रुका संदेह होने पर पुलिस ने उससे कागजात की मांग किया तो वह नहीं दे सका पुलिस एप के माध्यम से गाड़ी की पड़ताल किया
तो वह गाड़ी कसया थाना क्षेत्र के संतोष शर्मा पुत्र नथुनी शर्मा साकीम कुंबर टोला कुंडवा दिलीप नगर का नाम दर्ज निकला जब गाड़ी के विषय में कसया थाना से सूचना मांगी गई
तो बताया गया कि मुकदमा अपराध संख्या 486/2022 धारा 379 दर्ज है जिस पर पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति राकेश उर्फ गुड्डू गुप्ता पुत्र स्वर्गीय शिवनारायण गुप्ता निवासी गंगुवा बाजार थाना तमकुही राज को अपराध संख्या 0040/ 2025 धारा 35, 317 (2) दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।
