Sports: पी0एम0श्री विद्यालयों की तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Sports: कुशीनगर जनपद के तहसील खड्डा अंतर्गत ब्लॉक खड्डा व नौरंगिया के पी0एम0श्री विद्यालयों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता पी0एम0श्री विद्यालय मिश्रौली क्षेत्र खड्डा के प्रांगण में सम्पन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में विकास खण्ड खड्डा से पी0एम0श्री विद्यालय नौतार जंगल व पी0एम0 श्री विद्यालय मिश्रौली तथा विकास खण्ड नौरंगिया से पी0एम0श्री विद्यालय रामपुर बंजरिया व पी0एम0श्री विद्यालय कठीनहिया के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी नौरंगिया रजनीश द्विवेदी व खण्ड शिक्षा अधिकारी खड्डा अमित कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से किया और कहा कि खेल कूद से बच्चों का शरीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है।इससे बच्चों में सामूहिकता व सहयोग की भावना का भी विकास होता है।
प्रतियोगिता में कब्बड्डी ,दौड़ व गीत संगीत में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कब्बड्डी जूनियर बालक वर्ग व बालिका वर्ग दोनों में पी0एम0श्री विद्यालय मिश्रौली ,खड्डा, जूनियर बालक वर्ग 200मी0 दौड़ में अर्जुन जायसवाल रायपुर बंजरिया से ,जूनियर बालिका वर्ग200मी0 दौड़ में निक्की यादव मिश्रौली,100मी0दौड़ में अर्जुन जायसवाल व एकता रावत रायपुर बंजरिया से तथा प्राथमिक वर्ग बालक दौड़ 100 मी0 व 200 मी0 लक्ष्मण रायपुर बंजरिया,प्राथमिक वर्ग बालिका दौड़ 100 मी0 प्रतिमा कुशवाहा मिश्रौली से व 200 मी0 खुशबू यादव नौतार जंगल से विजयी बने।पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नौरंगिया अमित तिवारी, राकेश कुमार मिश्र,ए0आर0पी0संजय कुमार उपाध्याय, इजहार अंसारी,कुँवर प्रताप गुप्त,महेंद्र कुमार यादव ,पुरूषोत्तम द्विवेदी ,प्रेमलाल,संध्या चौबे,रजनीश श्रीवास्तव, गुड्डू यादव,अनिल कुशवाहा,संजय राय,बिरजू,बबलू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
