Molestation:नाबालिग युवती के पिता ने एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,कार्रवाई की मांग
Molestation: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद मे सेवरही के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नगर के ही एक व्यक्ति पर अपने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक पिता ने सेवरही पुलिस को सौंपे गए तहरीर में नगर के एक व्यक्ति व पूर्व में चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 13 वर्ष के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता ने अपने तहरीर में बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ रात्रि करीब 9:00 बजे आरोपी द्वारा जबरन दुकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया गया है।
नाबालिग युवती ने जब इसकी शिकायत घर आकर परिजनों को बताई तब सभी हतप्रभ हो गए।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जबकि आरोपी द्वारा पूरे मामले को मनगढ़ंत करार दे सिरे से खारिज किया जा रहा है। तथा इसे विरोधियों द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र बताया जा रहा है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सेवरही श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल की जा रही है। जांचोंपरांत कार्रवाई होगी।
