daughter murder:इस लिए खुद अपने हाथों से बेटी की हत्या कर पिता खुद पहुंच गया थाने, फिर? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

daughter murder:इस लिए खुद अपने हाथों से बेटी की हत्या कर पिता खुद पहुंच गया थाने, फिर?

daughter murder:जिस बेटी को उसने अपने कंधे पर बैठाकर इस दुनियां को दिखाया।

पढ़ाई लिखाई से हर ख्वाहिश पूरी की। मां काफी समय पहले तीन तलाक देकर बिहार चली गई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

मगर उसने अपनी बेटी को कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी। उसे क्या पता था?

कि उसकी बेटी की मौत उसी के हाथों लिखी है। भारी बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद

गांव से बाहर वह करीब आधा घंटे तक अंधेरी रात में रोड़ किनारे अपने किये हुए

पर अफसोस करते हुए खूब रोया। थाने पहुंचकर खुद पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या

कर आया है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाये। जेल जाने से पहले वह फिर से रोया था।

यह था हत्‍या का कारण

बता दें कि अलीगढ़ के थाना बरला के गांव नगला कसाब की एक नाबालिग किशोरी गांव के ही एक लड़के से प्यार करती

थी। दोनों के प्रेम की खबर स्वजन को हुई तो खूब समझाया। लेकिन वह नहीं माने।

आरोप है कि किशोरी लडके के साथ दो बार चली भी गई थी। स्वजन के दवाब में घर वापस आ गये।

किशोरी अपने पिता के साथ गांव में ही रहती थी। परिवार में चार बेटी व चार बेटे हैं।

वापस घर लौटने के बाद उसने बेटी को खूब समझाया था। मगर वह उसी लड़के के साथ शादी करने की जिद कर रही थी।

कनपटी पर मारी थी गोली

समाज के तानों से काफी परेशानी महसूस कर रहा था। बेटी को सुधरने के लिए उसने कई मौके दिये थे।

आखिर में उसने उसे मौत की नींद सुलाने की पूरी योजना बना ली। उसका सोने का इंतजार करने लगा।

गुरूवार की देर रात्रि उसने 315 बोर के तमंचे से उसकी कनपटी पर सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या करनेे के बाद वह थाने जा रहा था। गांव से बाहर अंधेरी रात में रोड़ किनारे बैठकर वह खूब रोया था।

बेटी की पिता ने की हत्‍या

थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर आया है।

उसे गिरफ्तार कर लिया जाये। जब पुलिस उसे जेल लेकर जा रही थी। तब भी वह खूब दहाडें मारकर रोने लगा था।

रो रोकर बस यही कह रहा था कि मुझे अफसोस भी है कि बेटी की हत्या खुद अपने हाथों से कर दी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...