Road Accident :दो बाईकों के आमने-सामने के टक्कर में तीन लोग घायल
Road Accident: ( कम्प्यूटर जगत ) नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर परकड़ियार गांव में शाम ईदगाह के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुलतीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए कुशीनगर मेडिकल कॉलेजभेजवाया गया कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर बाइक से जटहां बाजार थानाक्षेत्र के सुगौली चौराहा निवासी आरपीएन कुशवाहा विजयपुररिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहे थे।
अभी वह ईदगाह केसामने ही पहंचे थे कि नौरंगिया की तरफ से आ रहे बाइक सवार कोमल खरवार निवासी ग्राम ड्रमरभार व दीपक जानकी नगर थाना रविन्द्र नगर धूस की बाइक से टक्कर होगई।
इससे दोनों बाइकों पर सवार तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना (Road Accident) के बाद मौके पर जुटेलोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया,जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
