Athiya Shetty:दिग्गज अभिनेता की बेटी इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी,क्रिकेटर से शादी कर बसाया अपना घर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Athiya Shetty:दिग्गज अभिनेता की बेटी इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी,क्रिकेटर से शादी कर बसाया अपना घर

Athiya Shetty: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता की बेटी ने साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप हो गई।

कहा जाता है कि नेपोकिड्स की बॉलीवुड की राह आसान होती है, लेकिन इस एक्ट्रेस की राह बिल्कुल आसान नहीं रही। डेब्यू फिल्म के फ्लॉप होने के बाद इस एक्ट्रेस ने एक और फिल्म साइन की। वो फिल्म भी फ्लॉप हो गई। आइए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

एक्ट्रेस का नाम

इस एक्ट्रेस का नाम अथिया शेट्टी है। अथिया, दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया ने कुल चार फिल्में की हैं। पहले ‘हीरो’ से डेब्यू किया, फिर ‘मुबारकां’ की, इसके बाद ‘नवाबजादे’ में कैमियो किया और साल 2019 में ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में लीड रोल प्ले किया।

हालांकि, चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में अथिया ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी लव लाइफ के चलते सुर्खियों बटोरने लगीं।

प्रेग्नेंट हैं अथिया

अथिया ने तकरीबन तीन साल तक भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट किया। फिर साल 2023 में उनसे शादी की। वहीं अब अथिया अपने बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। जी हां, अथिया प्रेग्नेंट हैं।

इस बात की जानकारी अथिया और केएल राहुल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि उनका बच्चा साल 2025 में जन्म लेने वाला है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...