Construction: नपाध्यक्ष पडरौना प्रतिनिधि ने सड़क मार्ग व आरसीसी नाली तथा चौड़े पाथवे मार्ग का निर्माण हेतु किए विधिवत पूजन अर्चन
रविंद्रनगर चौराहे से विकास भवन होते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक तक बन रहे मार्ग के दोनों तरफ जल निकासी के लिए आरसीसी नाली तथा चौड़े पाथवे मार्ग का निर्माण कराया जा रहा
Construction: ज़नपद के नगर पालिका परिषद पडरौना क्षेत्र अन्तर्गत के परशुराम नगर, रविंद्रनगर धूस विकास भवन मार्ग पर पाथवे निर्माण का शिलान्यास नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल द्वारा विधिवत पूजन कर किया गया।
ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय के अलावा जिला चिकित्सालय व जनपद न्यायालय होने के नाते हजारों की संख्या में प्रतिदिन फरियादियों, मरीजों और दैनिक कार्यों सहित प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए लोगों का आवागमन उक्त मार्ग पर होता रहता है।
आये दिन जाम की समस्या के साथ ही पैदल यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 30 से 40 हजार की संख्या में लोगों की सहूलियत के लिए रविंद्रनगर चौराहे से विकास भवन होते हुए चंद्रशेखर आजाद चौक तक मार्ग के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए आरसीसी नाली तथा चौड़े पाथवे मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
नपा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को पूरी तरह से विकसित करने को पहली प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने विभिन्न मार्गों पर हो रहे अन्य निर्माण कार्य की भी जानकारी दी।
इस दौरान प्रमुख रूप से ईओ सन्तराम सरोज, सभासद गण बबलू खरवार, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव,जेई रामबहादुर प्रसाद, आलोक विश्वकर्मा, संतोष चौहान सूर्यभान प्रसाद अंकित द्विवेदी,गब्बू शर्मा सुनील गुप्ता, दिनेश चौधरी बबलू गुप्ता रितेश जायसवाल मनीष सिंह पिंटू साहा, संजय सिंघल, राहुल सिंह, अरुण गुप्ता, अशोक पाण्डेय,श सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
