Horoscope: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Horoscope: आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 सितंबर 2024 को रविवार है।

- Advertisement -
- Advertisement -

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है।

सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं, 29 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि-

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिममेदारी मिल सकती है।

क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता के सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि-

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। माता-पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

खर्च भी बढ़ेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि रहेगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि-

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें।

शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

खर्चों में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

कर्क राशि-

क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय होगी।

कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

मन अशान्त रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

सिंह राशि-

आलस्य की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु यथोचित परिणाम मुश्किल है। बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग हैं।

कन्या राशि-

मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

आय बढ़ेगी। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खरों में वृद्धि होगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला राशि-

मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।

आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है।

स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र से मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि-

धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

धनु राशि-

कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। पिता से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।

भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वाणी का प्रभाव रहेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि-

मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है।

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। माता का साथ रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

खर्चों की अधिकता रहेगी। अधिक परिश्रम के बावजूद भी सफलता संदिग्ध है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि-

आत्मसंयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।

कार्यक्षेत्र में परेशानियां बनी रह सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।

बातचीत में संयत रहें। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि-

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है।

कारोबार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

खर्चों में कमी आ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related