Seminar: नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के संबंध में हुई बैठक
नाले नालियों की सफाई, सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई/छटाई, हैंडपंपों का लाल रंग से चिन्हित करना
कूड़ा प्रबंधन, फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव आदि के साथ साथ जन जागरुकता अभियान के लिए हुई गोष्ठी
Seminar: कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत छितौनी के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के अध्यक्षता में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के संबंध में बैठक आहूत की गई।
जिसमें आगामी माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान पुरे माह में चलना प्रस्तावित है।
इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र छितौनी के सभी वार्डों में सफाई अभियान जैसे नाले नालियों की सफाई, सड़कों के किनारे, झाड़ियों की कटाई छंटाई, उथले हैंडपंपों का लाल रंग से चिन्हित करना, कूड़ा प्रबंधन, फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव आदि के साथ साथ जन जागरुकता अभियान चलाया जाना शामिल है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अशोक निषाद, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, यूनिसेफ प्रतिनिधि सुभाष प्रभाकर,सीएम अर्बन फेलो संदीप मौर्या, नगर पंचायत कार्यालय कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत कुमार मिश्रा,
मुकेश निषाद, दीपू निषाद, उपेंद्र उपाध्याय, भानु प्रसाद, अवनीश सिंह, अनूप गौड़, राकेश चौधरी, मंटू गिरी व अन्य कर्मचारियों के साथ साथ सभी वार्डों के सभासद गण उपस्थित रहे।
