Curd: रात के समय में क्यों नहीं खानी चाहिए दही? जानिए कारण और दही खाने का क्या है सही समय

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Curd: रात के समय में क्यों नहीं खानी चाहिए दही? जानिए कारण और दही खाने का क्या है सही समय

Curd: दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

आमतौर पर हर घर में खाने के साथ रायते के रूप में दही जरूर शामिल किया जाता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन अक्सर कहा जाता है कि रात में दही खाने से बचना चाहिए. आयुर्वेद भी इस बात को सपोर्ट करता है.

ऐसे में यहां हम आपको रात के खाने के साथ दही न खाने के पीछे के कुछ कारणों को यहां बता रहे हैं-

पाचन संबंधी समस्याएं

रात में दही खाने से सबसे बड़ा खतरा पाचन समस्याओं का रहता है. दही भारी होता है,

जिसे रात में पचाने में आंतों को बहुत मुश्किल होती है. जिससे गैस, ऐंठन और सुबह पेट खराब हो सकता है.

नींद में खलल

दही में प्रोटीन और लैक्टोज बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में रात के समय इसे खाने से नींद पर असर पड़ सकता है.

कई लोग दही खाने के बाद भारीपन या अनिद्रा की शिकायत करते हैं. इसके कारण,

आपको सोने में कठिनाई हो सकती है, जो आपके अगले दिन की ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकती है.

बलगम ज्यादा बनना

आयुर्वेद के अनुसार, दही शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकता है. रात के समय शरीर में कफ की मात्रा नेचुरल रूप से अधिक होती है.

इससे नाक की नली में बलगम बढ़ सकता है. ऐसे में अस्थमा, खांसी और जुकाम से ग्रस्त लोगों को रात के खाने में दही खाने से बचना चाहिए.

दही खाने का सही समय

अगर आप दही का सेवन करना चाहते हैं, तो सुबह या दिन के समय करें। दिन में दही का सेवन आपके शरीर को

ठंडक देने के साथ-साथ पाचन में भी सहायता करता है. आप इसे फलों, ग्रेनोला या सलाद के साथ मिलाकर एक पौष्टिक नाश्ता बना सकते हैं.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...