PM Kisan Nidhi :किसानों योजना के लाभार्थियों का इंतजार अब जल्द होगा खत्म,इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त! जानें अपडेट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Nidhi :किसानों योजना के लाभार्थियों का इंतजार अब जल्द होगा खत्म,इस दिन जारी होगी 18वीं किस्त! जानें अपडेट

PM Kisan Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है।

इसके तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।

अबतक 17 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 18वीं किस्त का इंतजार है। ध्यान रहे अगर अबतक eKYC ,बैंक खाता आधार से लिंक और

भूमि सत्यापन नहीं करवाया है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा अगली किस्त की राशि अटक सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान नहीं ले सकते हैं।

इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

पीएम किसान योजना के नियमानुसार

पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

अब अगली किस्त अक्टूबर में जारी होने की संभावना है। हालांकि फाइनल तारीख को लेकर अबतक कोई अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

बता दे कि 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की थी।

अगली किस्त पाने के लिए 4 काम जरूरी

eKYC कैसे करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।

मोबाईल आधार से लिंक

यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है,

तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से ई केवाईसी कर सकते हैं।

भूमि सत्यापन

  • निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
  • इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।
  • आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।
  • अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।

बैंक सीडिंग

  • किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।
  • एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

भूल कर भी ना करें ये गलतियां

  • आवेदन भरते समय आवेदन फॉर्म में अपना नाम हिंदी की बजाय अंग्रेजी में लिखना होता है, अगर आपने नाम हिंदी में लिखा है तो इसे सही करवा लें ।इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आपके नाम की स्पेलिंग में कोई गलती न हो।
  • योजना अंतर्गत पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, इसलिए अपने बैंक खाते का अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सही भरें। अगर ये गलत होते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • एक बार आधार नंबर भी चेक कर लें, अगर ये गलत होता है तो आपको दिक्कत हो सकती है।
  • अगर आप ईकेवायसी और भू-सत्यापन नहीं करवाते है तो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan :कैसे चेक करें अपना नाम

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  •  अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...