Communicable diseases: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए की गई बैठक
Communicable diseases: जनपद कुशीनगर के खड्डा स्थित तहसील सभागार में
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर एक बैठक तहसीलदार खड्डा महेश कुमार के
अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें रोग नियंत्रण के अनेक पहलुओं पर स्वा विभाग के चिकित्सकों से चर्चा की गई
आयोजित बैठक में माह अक्टूबर में संचारी रोग के नियंत्रण हेतु प्रस्तावित समय 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की चर्चा की गई।
बैठक में पंचायती राज, कृषि विभाग, नगरीय निकाय, आइसीडीएस, स्वास्थ विभाग, सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें
इस दौरान यूनीसेफ के प्रतिनिधि सुभाष ,विश्व स्वास्थ्य संगठन से जगरनाथ शर्मा एवं गणेश गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी खड्डा डा० पी०एन०गुप्ता,
प्रभारी चिकित्साधिकारी नेबुआ डा० रजनीश श्रीवास्तव, नगर पंचायत छितौनी से कम्प्यूटर बाबू प्रशांत कुमार मिश्रा,
नगर पंचायत खड्डा से कनिष्ठ लिपिक रमेश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत खड्डा प्रदीप कुमार मल्ल, निखिल जायसवाल,सोहेल आदि उपस्थित रहें ।
इस दौरान नाले नालियों की सफाई कार्य ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा छिड़काव व चूहे,छछूंदर से होने वाले स्क्रप्टाईपीएस नामक रोग व संचारी रोगों से बचाव हेतु सुझाव दिया गया ।
