Paniyahwa pul: महिलाओं के साथ घूमने आया युवक महिलाओं से धक्का लगने से नदी गिरा, हुआ लापता 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Paniyahwa pul: महिलाओं के साथ घूमने आया युवक महिलाओं से धक्का लगने से नदी गिरा, हुआ लापता

Paniyahwa pul: जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी वगहां रेलपुल से नीचे दो महिलाओं के साथ घूमने आया एक पुरुष महिलाओं द्वारा धक्का लगने से

नदी में गिरने के कारण लापता हो गया।सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा पुलिस महिलाओं को अपने साथ थाना ले गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि महिलाएं पैर फिसल जाने से गिरने की बात बता रही है।

लापता पुरुष अपने ससुराल रक्सौल से वापस लौटते समय पनियहवा पुल के समीप घूमने के लिए रुका था।

पुरुष के साथ पुल पर घूमने आई एक महिला उसकी पत्नी तथा एक उसकी रिश्तेदार बताई जा रही है।पुलिस लापता युवक को खोजने व मामले की छानबीन में जुटी है।

बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले 32 वर्षीय जोगमणी अपने दो बच्चों,

30 वर्षीय पत्नी लालती व एक अन्य महिला रिश्तेदार 40 वर्षीय राधिका के साथ रक्सौल से वापस आ रहे थे

नदी के किनारे टहल रहे थे

वे बिहार के मदनपुर पहुंचकर वहां से टैंपो से पनियहवा पुल पहुंचे।पुल पर अपनी रिश्तेदार व बच्चों को छोड़कर वे पुल के नीचे नदी के तट पर घूमने

चले गए।प्रत्यक्षदर्शी मछुआरों व नाविकों ने बताया कि वे दोनों बातचीत करते हुए नदी के किनारे टहल रहे थे।

बातचीत के बाद आपसी नोंक झोंक में पत्नी लालती ने 50रपये नदी में गिरा दिया। तथा पति जोगमणी लाने को कहा।

इसी दौरान पति को धक्का दे दिया जिससे वह नदी में गिर गया और लापता हो गया।सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं को

हिरासत में ले लिया।पूछताछ करने पर लालती ने बताया कि नदी किनारे पैर फिसलने से उसका पति नदी में गिर गया

हालांकि पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

नदी में लापता युवक को भी स्थानीय मछुआरों की सहयोग से ढूंढा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक नदी से शव निकाला नहीं जा सका है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...