Rape: छ:वर्षीय मासूम बच्ची से पच्चास वर्षीय ब्यक्ति ने किया जबरन दुष्कर्म का प्रयास
Rape: कुशीनगर जनपद में खडडा थाना के एक गांव स्थित नहर पटरी पर देर शाम को 6 वर्षीय मासूम बच्ची को मछली दिलाने के नाम पर एक अधेड़ व्यक्ति उसे लाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
बच्ची का शोर सुनकर लोगो ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद उसे बैठा लिया,
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के वजह से मौहाल बिगड़ता देख खडडा सहित चार थानो के थानाध्यक्ष,सीओ व एसडीएम मौके पर पहुच गए
आक्रोशित लोगो को समझाने के बाद आरोपी को हिरासत मे लेने के साथ बच्ची को थाने लेकर चले गए।गांव शांती मौहाल के लिए पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के मुताबिक खड्डा थाना के चतूर छपरा गांव मे शनिवार देर शाम को पडोसी गांव कोहगड्डी निवासी कलीमुल्लाह 50 वर्ष पहुचा
और एक कुशवाहा परिवार की छह वर्षीय बच्ची को गांव से पांच सौ मीटर दूरी नहर पर मछली दिलाने के नाम बहलाफुसलाकर ले गया
और पटरी पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म (Rape) का प्रयास कर रहा था।बच्ची जब शोर मचाने लगी तो कुछ लोग सुनकर वहां पहुचे तो आरोपी भागने लगा तो लोगो ने दौड़ाकर पकड़ लिया
लोगों ने फांसी की सजा दिलाने की मांग
और उसकी जमकर धुनाई करते हुए बच्ची के परिजन व पुलिस को सूचना दिया।आरोपी को पिटते हुए गांव मे लाकर बैठा लिया
और पुलिस प्रशासन से इस दरिंदे को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे।
मामला दो समुदाय से जुड़ा रहने के वजह से मौहाल बिगड़ने लगा,जिसकी जानकारी मिलते ही खडडा थानाध्यक्ष अनिल सिंह
हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल,नेबुआ नौरंगिया प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह,सीओ उमेश चंद भट्ट,
एसडीएमऋषभ पुंडरी तमाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए और उग्र लोगो को
आधा घंटा समझाबुझाकर कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी को अपने हिरासत मे ले लिया।
साथ ही पीड़ित बच्ची व उसकी मां को थाने लेकर चले गए।गांव मे मौहाल गरम देखकर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस संबंध मे खडडा एसडीएम ने बताया कि उक्त मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
