Ruckus:पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर की नारेबाजी,छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और विवेचक बदलने की मांग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ruckus:पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर की नारेबाजी,छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और विवेचक बदलने की मांग

Ruckus: देवरिया में छात्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और विवेचक बदलने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इससे देवरिया गोरखपुर मुख्य मार्ग पर कुछ देर जाम के हालात बन गए। मौके बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

हत्यारोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

छात्र के परिजन हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित थे।

परिजनों का कहना था कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को बचा रही है।

उन्होंने एसपी से घटना की जांच कर रहे विवेचक को बदलने की मांग की।

जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के पड़ी गुरु राव गांव निवासी आदर्श गुप्ता पुत्र राम प्रकाश गुप्ता पास के एक इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था।

बुधवार स्कूल जाने के लिए उसके साथी बुलाकर घर से ले गए और करौंदी गांव के सामने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई।

तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के खाली खाली

छात्र तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना के दिन एसपी संकल्प शर्मा ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाने का दावा किया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं।

एसपी संकल्प शर्मा ने छात्र के परिजनों से अपने कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान पीड़ित परिजनों की विवेचक को बदलने की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने तुरंत विवेचक बदलने का आदेश दिया।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...