Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा पहली बार शादी पर बोलीं,बताया जहीर से क्यों की सिविल मैरिज ? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा पहली बार शादी पर बोलीं,बताया जहीर से क्यों की सिविल मैरिज ?

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की इश्क मुक्कमल हो चुका है।

वह जहीर इकबाल की वाइफ बन चुकी हैं। उनकी शादी के दौरान कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज चलती रहीं।

- Advertisement -
- Advertisement -

सोनाक्षी सिर्फ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिल की बात लिखती रहीं और सबको बताया कि वह काफी खुश हैं।

अब एक इंटरव्यू के दौरान वह अपनी शादी पर बोली हैं। उन्होंने बताया कि शादी करीबियों के बीच करनी है,

यह प्लान हमेशा से था। सोनाक्षी ने उस खबर की भी पुष्टि की कि उनकी शादी में कुछ लोग बिना बुलाए घुस आए थे।

Sonakshi Sinha चाहती थीं ऐसी ही शादी

सोनाक्षी ने काकुड़ा फिल्म के प्रमोशन के दौरान न्यूज18 को बताया, इंटीमेट शादी होगी यह प्लान हमेशा ही था।

हम दोनों ऐसी ही शादी चाहते थे। जहीर और मैं इस बात के लिए हमेशा बहुत क्लीयर थे

कि हमारी शादी में हम दोनों का व्यक्तित्व, हमारा बॉन्ड, हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार सब रिफलेक्ट होना चाहिए।

Sonakshi Sinha ने बताया आए थे बिन बुलाए मेहमान

सोनाक्षी ने बताया कि वह और जहीर चाहते थे कि शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों को मजा आए।

ऐसा हुआ भी। सोनाक्षी की शादी के बाद सुशांत दिव्गिकर का पोस्ट वायरल था जिसमें सिलेब की शादी में गेटक्रैश की बात कही गई थी।

सोनाक्षी ने इस बात की पुष्टि की। वह बोलीं, कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए थे पर मैं एंजॉय करने में बिजी थी।

मुझे खुशी है कि उन लोगों ने भी बढ़िया वक्त बिताया। हर छोटी-बड़ी शादी में लोग घुस जाते हैं।

कुछ लोग आ जाते हैं खाना खाने और मुझे लगता है कि ठीक है, हालांकि मैंने ऐसा कभी नहीं किया।

बता दें कि सोनाक्षी ने सिविल मैरिज की थी। जहीर और सोनाक्षी

अलग-अलग अपने धर्मों से जुड़ी रस्में निभाते देखे गए थे। शादी के बाद में पार्टी दी थी जिसमें दोस्त शामिल हुए थे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related