Police raid : पुलिस के छापेमारी में मनपसंद लड़कियों से मसाज कराने वाले रैकेट का हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police raid : पुलिस के छापेमारी में मनपसंद लड़कियों से मसाज कराने वाले रैकेट का हुआ खुलासा

Police raid: मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में मोहनपुरी नाले वाली रोड पर सैलून में मसाज पार्लर चलाए जाने की शिकायत पर छापेमारी की गई।

यहां मौजूद कुछ युवती मौके से निकल भागी, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया। पुलिस ने इस सैलून/मसाज पार्लर को बंद करा दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ की ओर से सैलून को सील करने की रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

मोहनपुरी नाले वाली रोड पर शराब ठेके के ऊपर गैलेक्सी यूनीसेक्स सैलून है।

 स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद से कि थी शिकायत

सैलून में मसाज पार्लर चलाने और देह व्यापार की शिकायत स्थानीय लोगों ने भाजपा पार्षद उत्तम सैनी से की थी। उत्तम सैनी ने एक युवक को छानबीन के लिए सैलून में भेजा।

युवक से 800 रुपए मसाज के लिए गए और उसे कमरे में भेजा गया। मसाज पार्लर चलाए जाने की पुष्टि होने के बाद युवक ने कॉल कर उत्तम सैनी को जानकारी दी।

इसके बाद उत्तम सैनी और उनके साथ भाजपाई स्थानीय लोग सैलून पहुंच गए और घेराबंदी कर ली।

पुलिस को शाम करीब 6.20 बजे सूचना दी गई और पूरा मामला बताया। यह भी बताया मसाज पार्लर में चार युवतियां और एक युवक है।

हालांकि पुलिस 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची और इस दौरान अंदर मौजूद चारों युवतियां वहां से निकलने लगी। युवतियां होने के कारण पब्लिक ने उन्हें नहीं रोका।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को मौके पर भेजा गया।

इसके बाद पकड़े गए युवक को थाने लाया गया और सैलून को बंद कराया गया है।

अवध शुक्ला की ओर से मसाज पार्लर/सैलून संचालक के खिलाफ तहरीर सिविल लाइन पुलिस को दी गई है।

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। एक युवक को मौके पर पकड़ा है।

फिलहाल सैलून को बंद कराया है। सीओ सिविल लाइन जांच कर रहे हैं।

इस मसाज पार्लर को सील करने के लिए सीओ सिविल लाइन की ओर से मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...