line pipe:हर घर नल जल योजना तहत पाइप लाइन के लिए खोदी गई मिट्टी लोगों के लिए परेशानी की सबक 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

line pipe:हर घर नल जल योजना तहत पाइप लाइन के लिए खोदी गई मिट्टी लोगों के लिए परेशानी की सबक

line pipe: कुशीनगर :सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना के अंतर्गत, जहां-जहां पानी की समस्या है।

वहीं पानी की टंकी द्वारा गलियों में पाइप लाइन डलवा कर, गांव के हर घर में नल लगाए गए हैं। जिनसे सभी को पानी की सुविधा घर पर ही मिले।

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार लोगों की वजह से सरकार की इस योजना में भी लापरवाही दिख रही है।

कुशीनगर जनपद के ग्राम पंचायत स्तर पर हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से खड्डा ब्लाक के 72 गांव में लगाई गई पाइप लाइन इतनी घटिया क्वालिटी की लगाई गई है कि कुछ गांव में यह पाइपलाइन फट जा रही हैं

गांव की सड़क हुई बदहाल

और वहां से निकलने वाला पानी गांव की सड़कों को बर्बाद कर दे रहा है दूसरी ओर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने से गांव की सड़क बदहाल हो गई हैं।

जिससे ग्रामीणो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से फंक्शनल हाउसहोल्ड टाइप कनेक्शन सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं जिसमें से अभी खड्डा ब्लॉक के आधे गांव में भी कनेक्शन नहीं पहुंच सका है

और जहां कनेक्शन पहुंचा है वहां विभाग सड़कों को खोद कर पाइपलाइन बिछा रहा है

जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन गए

और सड़क को न बनाकर उस पर मिट्टी डाल दे रहा है दो दिनों से हुई बरसात ने मिट्टी को बहा ले गई जिससे जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।

बरसात में इन सड़कों पर बिछाई गई पाइपलाइन के फूट जाने से पानी भी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है अधिकांश गांव में अभी ओवर हेड टैंक का निर्माण भी नहीं हुआ है

प्रमाण स्वरूप भैसहां, तुर्कहां, भगवानपुर, लक्ष्मीपुर,पकड़ी बृजलाल, सिसवा गोपाल, गैनेही जंगल, मदनपुर-सुकरौली,रामपुर गोनहां सहित दर्जनों ऐसे गांव हैं

जहां पाइपलाइन तो विछा दी गई है लेकिन ओवरहेड टैंक तैयार नहीं है

खण्ड विकास अधिकारी ने बताया

एक भेंटवार्ता के दौरान खण्ड विकास अधिकारी खड्डा विनीत कुमार यादव ने बताया कि जब मैं विकास खण्ड अन्तर्गत गांवों का दौरा किए तो देखा कि गांव की सड़कों की खुदाई करके पाइप बिछाकर उक्त गढ्ढे में मिट्टी डाला गया था लेकिन उक्त सड़क वर्वाद हो गया है।

जिसकी मौखिक शिकायत जिला पर बैठक के दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर से किया जिस पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने विभाग के भुगतान पर रोक लगा दिया।

तथा कहा कि जव तक गांव की छतिग्रस्त सड़क ठीक नहीं होगा तव तक इसका भुगतान नहीं होगा। ऐसे में हर घर जल पहुंचने का सरकार का सपना एक दिवा स्वप्न बनकर रह गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...