River Erosion:नदी के कटान सूचना पर पहुचे एसडीएम ने मौके की नजाकत को देख तीनों परिवारो को पंचायत भवन में कराया शिफ्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

River Erosion:नदी के कटान सूचना पर पहुचे एसडीएम ने मौके की नजाकत को देख तीनों परिवारो को पंचायत भवन में कराया शिफ्ट

River Erosion: कुशीनगर के तहसील खड्डा अन्तर्गत रामपुर गोनहा के समीप वह रही गंडक नदी इन दिनों रामपुर गोनहा के जंगल टोला में कटान करने लगी है

जिससे गांव के 3 मूसहर परिवारो के घर गिरने की संभावना प्रबल दिखाई देने लगी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूचना मिलने पर पहुंचे उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुण्डीर ने मौके की नजाकत को देखते हुए तीनों परिवार के लोगों को पंचायत भवन में शिफ्ट करा कर खाने पीने की भी व्यवस्था कराने को तहसीलदार खड्डा को निर्देशित कर दिया।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर ने बताया कि रामपुर गोनहा के समीप वह रही नदी जंगल टोला के समीप कटान कर रही है

सूचना मिलने पर मैंने देखा कि रामकेवल पुत्र बुनेल, बृजेश पुत्र बुनेल, मदन पुत्र मोतीलाल का घर कटान से प्रभावित हो सकता है।

प्रभावित परिवारों को पंचायत भवन रामपुर गोनहा में सुरक्षित शिफ्ट करा दिया गया,

साथ ही तहसीलदार खड्डा को मौके पर पहुंचकर उन परिवारों के खाने पीने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

जिस पर तहसीलदार खड्डा महेश कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा ले लिया गया

साथ ही पंचायत भवन के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राशन की व्यवस्था कर प्रभावित परिवारों के खानपान का इन्तजाम कर दिया गया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार खड्डा प्रधान प्रतिनिधि अमरेन्द्र गुप्ता, लेखपाल व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...