Road accident :अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी कार,हादसे में कपङा व्यवसायी की हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटी कार,हादसे में कपङा व्यवसायी की हुई मौत

Road accident: सीतापुर में सोमवार देर शाम बहराइच जा रहे कपड़ा व्यवसायी की वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई।

गाड़ी पलटने की वजह कार का पिछला पहिया निकलना बताया जा रहा है। हादसे में कार सवार एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने दोनों घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Road accident में कार सवार कपड़ा व्यवसाई की मौत

मामला थानगांव थाना इलाके का है। यहां खैराबाद कोतवाली इलाके के मोहल्ला मसवासी टोला निवासी इस्लामुद्दीन अपने साथी सईद और अलाउद्दीन के साथ कार से रेडीमेड कपड़े का व्यापार करते थे।

बताया जाता है कि इसी के चलते सोमवार को देर शाम तीनों लोग कपड़ों को कार में भरकर व्यापार के लिए बहराइच जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में चहलारी घाट के निकट अचानक कार का पिछला पहिया निकलने से कार अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित कार का अचानक संतुलन बिगड़ते ही कार नदी किनारे खाई में पलट गई।

Road accident में दो लोगों का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

हादसे को देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार तीनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में सीएचसी भिजवाया।

जहां डॉक्टरों ने व्यापारी इस्लामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी का पहिया निकलने की वजह से हादसा हुआ है। ट्रामा सेंटर में भर्ती दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...