Suspended: ओवरलोडिंग के नाम पर खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने वाले दरोगा व हेड कांस्टेबल निलंबित

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suspended: यूपी के गोंडा के ट्रक ड्राइवर से ओवरलोडिंग के नाम पर खाते में

10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने वाले दरोगा व हेड कांस्टेबल को

- Advertisement -
- Advertisement -

एसपी विनीत जायसवाल ने निलंबित (Suspended) कर दिया है।

कार्रवाई की जद में आए यह दोनों पुलिस कर्मी वजीरगंज थाने में तैनात हैं।

बताया जाता है कि मामले की शिकायत पर एसपी ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ कुमार वर्मा को जांच सौंपी थी।

जांच रिपोर्ट आने के बाद के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना वजीरगंज पर तैनात

दरोगा आनंद उपाध्याय और मुख्य आरक्षी स्वामीनाथ गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) करते हुए

विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। आनंद उपाध्याय द्वारा अपने भाई के खाते पर

ट्रक चालक से ओवरलोडिंग के नाम पर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा लेने का आरोप था।

स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराया गया था।एसपी ने इसकी जांच कराई।

पुलिस की छवि धूमिल करने वाली पाई गई

जांच में पुलिसकमियों का कार्याचरण संदिग्ध व पुलिस की छवि धूमिल करने वाली पाई गई।

इसके बाद दोनों को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिसकर्मियों का घूस मांगने का वीडियो वायरल

कोतवाली नगर क्षेत्र में तैनात दरोगा व सिपाही का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,

जिसमें वह रुपयों के लेनदेन की बात करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में दरोगा और सिपाही

मकान निर्माण कार्य न रोकने के लिए घूस मांगते हुए नजर आ रहे है।

वीडियो में मामले का निपटारा करवाने के नाम पर पचास हजार रुपए घूस मांगने मांगा जा रहा है।

हालांकि कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ नगर को जांच सौंपी है।

Read also:Suspended:जेई के विरुद्ध लापरवाही बरतने की शिकायत पर ऊर्जा राज्यमंत्री ने जेई को किया निलंबित,जेई ने खाया जहरीला पदार्थ

गुरुवार को सोशल मीडिया में विभिन्न प्लेटफार्म पर ये वीडियो दिनभर वायरल रहा।

वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के बडगांव पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में बडगांव चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा मकान निर्माण के एवज में पैसों की मांग की जा रही है।

यही नहीं इस वीडियो में रकम तय करते हुए देखा जा रहा है।

सीओ नगर विनय कुमार सिंह ने बताया कि आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related