Medical college: UP से आया हैरान कर देने वाला मामला,मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ युवक, होश में आया तो.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Medical college: UP से आया हैरान कर देने वाला मामला,मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ युवक, होश में आया तो..

Medical college: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दोस्त ने ही दोस्त को धोखा दे दिया।

एक दोस्त ने दूसरे के साथ कई सालों तक पहले कुकर्म किया, इसके बाद सर्जरी के नाम उसे Medical college में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसका लिंग परिवर्तन कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

युवक जब होश में आया तो वह लड़के से लड़की बन चुका था। लड़के से लड़की बना युवक अब अपने दोस्त के साथ रहने की जिद पर अड़ गया है।

इस मामले की जानकारी जब भारतीय किसान यूनियन को हुई तो वह भी युवक के परिजनों के साथ medical college पहुंच गए और धरना देकर हंगामा करने लगे।

भाकियू ने आरोपी सहित डॉक्टर की गिरफ्तारी और पीड़ित को 50 लाख का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

20 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करता था

मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का निवासी 20 वर्षीय युवक मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करता था।

इसी मिल में गांव शोरम निवासी थाना शाहपुर का एक युवक बिजली फोरमैन के पद पर कार्यरत था। करीब दो साल पहले दोनों की दोस्ती हो गई,

तभी से शोरम का आरोपी युवक आदर्श कालोनी स्थित कमरे पर युवक के साथ कुकर्म करता आ रहा था। शोरम के आरोपी युवक ने पांच जून को एक निजी Medical college में पीड़ित युवक को भर्ती कराकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया।

युवक को बेहोश करके उसकी सर्जरी की गई। युवक को जब होश आया तो वह लड़के से लड़की बन चुका था। इस बात जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए।

भाकियू नेता नीरज पहलवान ने आरोप लगाया कि मेडिकल प्रशासन के दबाव में आकर पीड़ित को हिरासत से छोड़ दिया गया। बुधवार को नीरज पहलवान के नेतृत्व में परिजनों ने मेडिकल कोलेज के गेट पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।

दोस्त के साथ रहने पर अड़ा पीड़ित

लड़के से लड़की बना पीड़ित अब अपने दोस्त के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा है। उसका कहना है कि उसे धोखा दिया गया है। उसे मेडिकल समस्या बताकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उसका एनेस्थीसिया देकर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उसका दोस्त ही उसे यहां लेकर आया था।

पीड़िता का कहना है कि ऐसी स्थिति में न तो उसे परिवार अपनाएगा और न ही समाज। अब उसके दोस्त को साथ रहना होगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related