Cyber thug:सावधान! मोदी सरकार बनने पर 2999 की फ्री शॉपिंग, मुफ्त डेटा जैसे ऑफर से सावधान रहें, कंगाल होने से बचें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cyber thug:सावधान! मोदी सरकार बनने पर 2999 की फ्री शॉपिंग, मुफ्त डेटा जैसे ऑफर से सावधान रहें, कंगाल होने से बचें

Cyber thug: आम चुनाव के परिणाम आने के बाद साइबर ठग भी सक्रिय हैं। ‘

नई सरकार’ की ओर से फ्री में उपहार, रिचार्ज, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने समेत कई प्रलोभन देकर लोगों

- Advertisement -
- Advertisement -

को फंसाने की कोशिश में वे लग गए हैं। सोशल प्लेटफार्म और टेक्स्ट मैसेज के जरिये

ऐसे संदेश लोगों तक पहुंच रहे हैं। साइबर पुलिस ने जालसाजों से सतर्क में रहने की अपील की है।

एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर लोगों को मुफ्त खरीदारी के लिए

2999 रुपये तक के कूपन उपलब्ध कराने, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की ओर से

दो से तीन माह तक मुफ्त में डाटा उपलब्ध कराने, सरकारी आवास, राशन कार्ड से लेकर कई तरह के प्रलोभन भरे

मैसेज लोगों को भेजे जा रहे हैं। ये मैसेज केवल भारतीय ही नहीं,

विदेशी नंबरों से भी आ रहे हैं। इसकी कई शिकायतें साइबर थाने में पहुंची हैं।

इससे सावधान रहने की जरूरत है

साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि किसी भी तरह की

मुफ्त उपहार या योजना को लेकर सरकार की ओर से लिंक शेयर नहीं किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें :Cyber thug: हेलो! आप के बेटे ने रेप किया है! मैं पुलिस स्टेशन से बोल रहा हूं,साइबर ठगों का इमोशनल अत्याचार

साइबर ठग व्हाट्सएप या मैसेज भेजे लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे सावधान रहने की जरूरत है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर साइबर ठगों का

नियंत्रण हो सकता है। मोबाइक हैक कर गोपनीय जानकारियां भी ले सकते हैं। इस तरह के लिंक

अनजान नंबरों से महालूट वर्ल्ड, ऑनलाइन पीएम ऑफर, सरकारी योजना,

ऑनलाइन पीएम आवास, पाएं राशनकार्ड जैसे लिंक वाले मैसेज लोगों को भेजे जा रहे हैं।

शेयर के नाम पर भी झांसा

साइबर पुलिस के मुताबिक इस समय साइबर ठग शेयर बाजार में सट्टा लगाकर तीन से चार गुना तक फायदा पाने के

नाम पर भी लोगों को झांसे में ले रहे हैं। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने के नाम पर यह झांसा दिया जा रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...