Case filed: 23 प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों पर चला आरा, रिपोर्ट दर्ज
Case filed: लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर फॉर्म एवं मोहलिया में
23 प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर फॉर्म मजरा बेनीसंराय में 1
3 हरे भरे आम के पेड़ों को एवं ग्राम मोहलिया में 6 आम के पेड़ व चार जामुन के पेड़ों को लड़ कट्टों ने अवैध रूप से
काटकर लकड़ी को बेच डाला, अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर पहुंचे
वन दरोगा राजकुमार व अरविंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपराध दर्ज (Case filed) कराया.
ग्राम लालपुर फार्म मजरा बेनीसराय निवासी सतगुरु पुत्र महीलाल के 13 आम के वृक्ष एवं ग्राम महोलिया निवासी बेनी
माधव पुत्र बाबूराम के चार जामुन व 6 आम के पेड़ों को बिना परमिट बनवाये देर रात आमिर पुत्र मुनीर,
राजू पुत्र परशुराम निवासी ग्राम लच्छन नगर द्वारा चोरी से काटकर लकड़ी को मौके से गायब कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश वन ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र में
वृक्षों के संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
