Astrology: चालू होने वाली है शनि देव की 139 दिनों की उलटी चाल,यह 5 राशियां रहें अलर्ट, बढ़ेंगी मुश्किलें!
Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्म और न्यायप्रिय देवता शनि एक राशि से दूसरी राशि मे करीब 18 महीने के बाद विचरण करते हैं।
साल 2024 में शनिदेव पूरे साल कुंभ राशि में विराजेंगे और राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
दृक पंचांग के अनुसार, 30 जून को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर शनि कुंभ राशि में उलटी चाल चलेंगे और 139 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे।
फिर 15 नवंबर को कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। जून माह के आखिर में शनि चाल बदलकर कुछ राशियों को शुभ फल देंगे, तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से किन राशियों को रहना होगा संभलकर…
मेष राशि :शनि की वक्री चाल से कार्यों में बाधाएं आएंगी। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा।
इस दौरान आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं। अतीत को भूलकर लाइफ में आगे बढ़ें। कोई भी फैसला भावुक होकर न लें। इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि : कुंभ राशि में शनि उलटी चाल चलकर मुश्किलें बढ़ाएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगा। धन से जुड़ी समस्याएं बनी रहेंगी। कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी।
विरोधी परेशान करेंगे। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। इस दौरान आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे बड़े अमाउंट में पैसे न खर्च करें।
कन्या राशि : शनि की वक्री चाल से कन्या राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनेगी। नौकरी-कारोबार में अड़चनें आएंगी।
रिश्तों में मनमुटाव बढ़ेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते कार्य प्रभावित होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल होगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
हालांकि, धैर्य बनाएं रखें। समझदारी से फैसले लें और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें।
धनु राशि : शनि की वक्री चाल से धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी निराशाजनक परिणाम मिलेंगे।
कार्यों में मन नहीं लगेगा। मन अशांत रहेगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। धन का प्रबंधन स्मार्ट तरीके से करें।
धन का लेन-देन होशियारी से करें। ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हर कार्य का अच्छा-बुरा रिजल्ट जानने के बाद ही कोई काम करें।
कुंभ राशि : वक्री शनि जीवन में कई बड़े बदलाव लाएंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, लेकिन बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा।
कार्यों में देरी होगी। नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। अचानक से खर्च बढ़ेंगे।
अपने बजट पर ध्यान दें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर ले।
परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
