Victim:पति, दोस्तों के साथ शराब का बनवाता है पैक और संबंध बनाने का डालता है जोर,महिला ने थाने में सुनाई आपबीती… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Victim:पति, दोस्तों के साथ शराब का बनवाता है पैक और संबंध बनाने का डालता है जोर,महिला ने थाने में सुनाई आपबीती…

Victim: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति उससे शराब का पैक बनवाता है। साथ ही अंतरंग संबंध बनाने के लिए मारपीट करता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़िता ने आरोपी पति और ससुरालीजनों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक उसकी शादी 10 जून 2019 को थाना क्षेत्र के एक शख्स के साथ हुई थी।

शादी के बाद महिला को पता चला कि उसका पति शराब का आदी है।

उसने पति को शराब पीने से रोकने का प्रयास किया। शराब की आदत के खतरों के बावत पति को समझाने का काम किया।

लेकिन, पति ने उसकी एक न सुनी और बीवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि शराबी पति अपने दोस्तों को घर लेकर घर आता है और दोस्तों के लिए शराब का पैक बनाने के लिए कहता है।

जब वह इससे इनकार करती है तो वह मारपीट करने लगाता है।

महिला का आरोप है कि शराबी पति अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए भी जोर-जबरदस्ती करता रहता है।

जब उसने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो उसने समाज और बदनामी का डर दिखाकर चुप करा दिया। पति की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

पीड़िता ने परेशान होकर इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दी।

जिसके बाद उसके मायके वाले उसे अपने साथ लेकर घर आ गए। महिला का कहना है कि वह बेटे के साथ मायके में है।

जहां कुछ दिन पहले ही उसके सुसरालजनों ने बेटे को अगवाकर अपने घर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने मारपीट की।

अब पीड़िता ने इस प्रकरण में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...