Mutual funds: म्यूचुअल फंड ने खोल दी किस्मत… एक साल में 70% का रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mutual funds: म्यूचुअल फंड ने खोल दी किस्मत… एक साल में 70% का रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट

Mutual funds: नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है. ऐसे में जिन भी लोगों ने म्यूचुअल फंड या फिर स्टॉक्स में पैसा लगा रखा होता है तो वह अपने रिटर्न का वैल्युएशन करते हैं.

अगर आपने भी किसी फंड में पैसा लगा रखा है तो आप भी अपने पोर्टफोलियों का आकलन कर सकते हैं कि आपको किस फंड या फिर किस स्टॉक ने सालभर में कितना रिटर्न दिया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

आज हम आपको स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप के उन फंड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने निवेशकों को एक साल में 44 फीसदी से 70 फीसदी के बीच में रिटर्न दिया है.

AMFI की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फंड्स के रिटर्न के बारे में जानकारी दी गई है.

स्मॉलकैप फंड्स (Small cap funds)

स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की परफॉर्मेंस की बात की जाए तो आज हम आपको टॉप परफॉर्मिंग फंड्स के बारे में बताते हैं, जिसने निवेशकों को पिछले एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड वह फंड है जो अपनी संपत्ति का कम से कम 65 फीसदी स्मॉलकैप स्टॉक्स में निवेश करते हैं.

स्मॉलकैप फंड्स का एक साल में रिटर्न –

>> Bandhan Small Cap Fund – 69.54 फीसदी रिटर्न

>> Quant Small Cap Fund – 66.51 फीसदी रिटर्न

>> Mahindra Manulife Small Cap Fund- 65.84 फीसदी रिटर्न

>> ITI Small Cap Fund – 62.71 फीसदी रिटर्न

>> Invesco India Smallcap Fund – 53.24 फीसदी रिटर्न

>> Franklin India Smaller Companies Fund – 52.90 फीसदी रिटर्न

मिडकैप फंड्स (Mid cap funds)

इस वित्त वर्ष में मिडकैप स्टॉक्स ने भी निवेशकों को भर-भरकर रिटर्न दिया है. सेबी के निर्देशों के मुताबिक, मिडकैप शेयर्स में मिनिमम 65 फीसदी का निवेश जरूरी होता है.

आइए आपको उन टॉप मिडकैप स्टॉक्स के बारे में बताते हैं, जिसने निवेशकों को 56 फीसदी से लेकर 65 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

मिडकैप फंड्स का एक साल में रिटर्न –

>> Quant Mid Cap Fund – 65.56 फीसदी रिटर्न

>> ITI Mid Cap Fund – 62.70 फीसदी रिटर्न

>> Motilal Oswal Midcap Fund – 60.37 फीसदी रिटर्न

>> Mahindra Manulife Mid Cap Fund – 59.61 फीसदी रिटर्न

>> HDFC Mid-Cap Opportunities Fund – 57.23 फीसदी रिटर्न

>> JM Midcap Fund – 56.98 फीसदी रिटर्न

लार्जकैप फंड्स (Large cap funds)

अगर लार्जकैप फंड्स की बात की जाए तो इन फंडों ने निवेशकों को 44 फीसदी से लकेर 52 फीसदी के बीच में रिटर्न दिया है. इन फंडों में अपनी संपत्ति का करीब 80 फीसदी लार्ज कैप शेयरों में निवेश करना होता है.

मिडकैप फंड्स का एक साल में रिटर्न –

>> Quant Large Cap Fund- 52.38 फीसदी रिटर्न

>> Bank of India Bluechip Fund – 47.74 फीसदी रिटर्न> JM Large Cap Fund – 45.42 फीसदी रिटर्न

> Nippon India Large Cap Fund – 44.82 फीसदी रिटर्न>Taurus Large Cap Fund – 44.04 फीसदी रिटर्न

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...