Chhitauni Premiere: U-20 छितौनी प्रीमीयर लीग सीजन 2 का भव्य आगाज,अम्बेडकर नगर टीम 3 विकेट से जीती

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Chhitauni Premiere: U-20 छितौनी प्रीमीयर लीग सीजन 2 का भव्य आगाज,अम्बेडकर नगर टीम 3 विकेट से जीती

Chhitauni Premiere:: जनपद के अण्डर-20 छितौनी प्रीमियर लीग- 2 का आगाज रविवार को दोपहर छितौनी इण्टर कालेज के ग्राउंड में किया गया।

मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा० निलेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिला एंव सत्र न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव व आयोजक आनन्द कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पार्चन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

तत्पश्चात मुख्यातिथि ने अम्बेडकर नगर व भगत सिंह वार्ड के बीच प्रथम मैच का फीता काटकर सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अम्बेडकर नगर टीम ने 3 विकेट से भगत सिंह नगर टीम को पराजित किया। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुबाष चन्द्र जसयसवाल ने अम्पायर मनोज मारुती व अदित्यराज कंचन के साथ टांस कराया। अम्बेडकर नगर के कप्तान नागेश्वर कुमार ने टांस जीतकर पहले गेदबाजी का निर्णय लिया।

भगत सिंह नगर टीम के कप्तान ओम प्रकाश निषाद के अगुवाई में बल्लेबाजी के लिये उतरी टीम ने 12 ओवर में विकेट खोकर 135 बनाये।

जिसमें राहुल कुमार ने शानदार 35 रन बनाया। 136 के जबाब में अम्बेडकर नगर टीम ने 10.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर ली।

अम्बेडकर नगर टीम के कप्तान नागेश्वर कुमार ने ऑलराउंडर प्रर्दशन कर 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट व बल्लेबाजी में 9 गेंद पर 28 रन बनाया।

जिस पर आयोजक मण्डल ने नागेश्वर कुमार को मैन आफ द मैच घोषित किया। आयोजक आनन्द कुशवाहा ने बताया कि 1 अप्रैल दिन सोमवार को 12 बजे जानकीनगर टीम बनाम कल्याणनगर टीम व 3 बजे विवेकानन्द टीम बनाम लड्डू एलेवन टीम के बीच लीग मैच खेला जायेगा।

इस दौरान छितौनी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, शंकर आडवानी, सभासद रुस्तम अंसारी, अजय कन्नौजिया, रवि साहनी, दिलीफ कुशवाहा, मनोज निषाद, अवधेश दूबे, कमेंटेटर मैनुद्दीन अंसारी, दिलीफ कुशवाहा, स्कोरर सद्दाम , विनय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...