PM Kisan Nidhi : 17वीं किस्त का किसानों को हैं इंतजार तो नोट कर ले ये तारीख,आ जाएगा आपके पास मैसेज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Nidhi : 17वीं किस्त का किसानों को हैं इंतजार तो नोट कर ले ये तारीख,आ जाएगा आपके पास मैसेज

PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16वीं किस्त जारी की थी.

इसके लिए केंद्र सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की. इससे 90167496 किसानों को सीधा फायदा पहुंचा. यानी इन किसानों के खाते में 16वीं किस्त की 2000 रुपये सीधे पहुंचे.

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन अब किसानों ने 17वीं किस्त का इंतजार शुरू कर दिया है. लेकिन 17वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो ई-केवाईसी करेंगे. क्योंकि केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है.

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान के पंजीकृत पात्र किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है. एक ओटीपी-आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है.

किसान बायोमेट्रिक-आधारित ईकेवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्रों से भी संपर्क कर सकते हैं. अगर किसान चाहें, तो घर बैठे-बैठे खुद से ऑनलाइन भी eKYC का काम भी कर सकते हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय सेक्टर की स्कीम है. इस योजना की शुरुआत सीमांत और छोटे किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए की गई है.

योजना के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें हर चार महीने में एक बार जारी की जाती हैं. 15वीं किस्त पिछले साल नवंबर में जारी की गई थी, जबकि 16वीं किस्त इस साल फरवरी में जारी की गई थी.

साल में मिलते हैं 2000 रुपये

इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जून 2024 में जारी की जा सकती है. हालांकि, लोकसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हो सकती है.

पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां पर फार्मर्स कॉर्नर नाम के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर ‘न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ग्रामीण किसान पंजीकरण या शहरी किसान पंजीकरण चुनें.
  • अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपना राज्य चुनें व ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें.
  • ओटीपी भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें.
  • राज्य, जिला, बैंक विवरण और व्यक्तिगत विवरण जैसी अन्य जानकारी दर्ज करें.
  •  आधार कार्ड की प्रामाणिकता का प्रमाण देने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

कहां कराएं ई-केवाईसी

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं. यहां आपको अपना आधार कार्ड लेकर जाना होता है,

जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है. वहीं, आप खुद आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी कर सकते हैं.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...