Bihar Board Result 2024 : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की डेट हुई फाइनल, इस दिन हो सकता है जारी,जानें लेटेस्ट अपडेट्स
Bihar Board Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 बहुत जल्द जारी होने वाला है. मार्च के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही थी.
अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 20 या 21 मार्च को जारी किया जा सकता है. हालांकि रिजल्ट डेट को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
Bihar Board Result 2024
बिहार बोर्ड 12वीं के थ्योरी एग्जाम 1 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड ने पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किया था. पिछले साल के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि इस साल भी BSEB 12th Result 21 तक जारी हो सकता है.
BSEB Class 12 Result 2024 कैसे चेक करें
- रिजल्ट जारी होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर’Check Bihar Board Intermediate Result 2024′ लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर एंटर करें.
- captcha वेरिफिकेशन पूरा करें.
- ‘View’ बटन पर क्लिक करें.
- Bihar Board Intermediate Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा.
- BSEB 12th result को सेव करें और प्रिंट भी लें.
इस साल बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2 मार्च 2024 को बीएसईबी कक्षा 12वीं में MCQ फॉर्मेट में पूछे गए सवालों की आधिकारिक आंसर की जारी की थी.
रिजल्ट डेट और समय की जानकारी
बिहार बोर्ड हमेशा रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का इंटरव्यू करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि बोर्ड ने टॉपर्स इंटरव्यू समेत सभी तैयारी पूरी कर ली है. पहले बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की डेट और समय बताया जाएगा, उसके बाद रिजल्ट पब्लिश किया जाएगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होता आया है. रिजल्ट शिक्षा मंत्री जारी करेंगे.इसके बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम भी बताए जाते हैं. बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा.
