Summer Makeup Tips: पसीने के साथ धुल न जाए आपका मेकअप, इसके लिए इन बातों का रखें ध्यान 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Summer Makeup Tips: पसीने के साथ धुल न जाए आपका मेकअप, इसके लिए इन बातों का रखें ध्यान

Summer Makeup Tips :अगर आप रोजाना मेकअप करती हैं, तो गर्मियों के दौरान आने वाले चेलैंजेस से भली-भांति वाकिफ होंगी।

पसीने की वजह से मेकअप खराब होने के चांसेज रहते हैं और अगर कहीं आप खराब क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स यूज़ करती हैं, तो इससे मेकअप ही नहीं स्किन भी डैमेज हो सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बदलते मौसम के साथ कपड़े, हेयरस्टाइल के साथ मेकअप में भी कुछ जरूरी बदलाव करने होते हैं, अगर आप इससे वाकिफ नहीं, तो आज के लेख में हम इससे ही जुड़े कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं।

1. जेल मॉयश्चराइजर लगाएं

गर्मियों के लिए जेल मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करें, न कि क्रीमी मॉयश्चराइजर का। इससे आपका लुक बहुत ग्रीसी नजर आता है। मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं, फिर पहले मॉयश्चराइज लगाएं और उसके बाद फाउंडेशन।

2. यूज करें पाउडर फाउंडेशन

आउटडोर और बिना एसी वाली जगहों के लिए पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इस तरह का फाउंडेशन गर्मियों और नमी वाली जगहों के लिए बेस्ट होता है। पसीने होने पर भी आपका मेकअप खराब नहीं होता।

3. आई मेकअप

भले ही आप बीबी क्रीम यूज कर रही हों या फिर टिंटेड मॉयश्चराइजर या फिर किसी दूसरे तरह का फाउंडेशन। अंडर आई मेकअप को सेटिंग पाउडर से सेट करना न भूलें। इससे आई मेकअप खराब नहीं होगा।

4. काजल

इस मौसम के हिसाब से वॉटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। इससे पसीने के साथ आपका काजल नहीं बहेगा। वैसे वॉटरप्रूफ काजल हर मौसम के लिए बेस्ट च्वॉइस है।

5. लूज पाउडर

पसीने में मेकअप लुक खराब न हो जाए, इसके लिए लूज पाउडर भी लगाना जरूरी है। हालांकि इससे पसीने को एब्जॉर्ब करने में भी मदद मिलती है।

6. मेकअप सेटिंग स्प्रे

मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने के साथ ही सेटिंग स्प्रे भी खरीदें। जो मेकअप को सेट करता है और लंबी पार्टी या फंक्शन में आपके लुक को खराब होने से बचाता है।

इन तरीकों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने मेकअप को रख सकती है लंबे समय तक बरकरार।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...