WhatsApp पर आया कमाल का फीचर! अब आसानी से ढूंढ पाएंगे कोई भी चैट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

WhatsApp पर आया कमाल का फीचर! अब आसानी से ढूंढ पाएंगे कोई भी चैट

WhatsApp एक इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. इसका यूज लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैट करने के लिए, ऑडियो-वीडियो कॉल करने के लिए,

ऑडियो-वीडियो फाइल शेयर करने के लिए करते हैं. लोगों के बीच यह ऐप काफी पॉपुलर है. व्हाट्सएप भी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाने के लिए जाना जाता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

WhatsApp बिना पैसे लिए यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लाता रहता है. कई फीचर्स अभी भी अंडर डेवलपमेंट स्टेज में हैं. लेकिन, एक ऐसा फीचर है जिसे कुछ लोग अभी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फीचर यूजर को चैट फिल्टर करने की सुविधा देता है.

ट्रायल के लिए उपलब्ध है फीचर

WaBetaInfo रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ये फीचर सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए ट्रायल पर उपलब्ध है. लेकिन, आने वाले हफ्तों में बाकी सभी को मिल सकता है.

व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ लोगों को चैट लिस्ट के ऊपर ही नये फिल्टर दिखाई देंगे. इन फिल्टर्स की मदद से आप अपनी चैट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप सिर्फ बिना पढ़े मैसेज देख सकते हैं या सिर्फ ग्रुप चैट्स को देख सकते हैं.

कहां मिलेगा यह फीचर

अगर आपको अभी ये फिल्टर नहीं मिला है तो आप व्हाट्सएप में सर्च बार का इस्तेमाल करके किसी खास चैट को ढूंढ सकते हैं. बस उस चैट से जुड़ा कोई भी शब्द लिखें और व्हाट्सएप उससे जुड़ी हुई सारी चैट्स दिखा देगा. ये पुराने चैट्स को ढूंढने में काफी मदद करता है.

आसानी से ऑर्गनाइज कर पाएंगे चैट

ये नया चैट फिल्टर फीचर यूजर्स को उनकी चैट को आसानी से ऑर्गनाइज करने में मदद करेगा. इसकी मदद से यूजर लंबी चैट लिस्ट को स्क्रॉल किए बिना किसी खास चैट को आसानी से ढूंढ सकेंगे. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये फीचर सभी के लिए उपलब्ध किया जाएगा.

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...