Solar Panel : सरकार दे रही सब्सिडी, सोलर पैनल किसान लगाएं, बिजली की होगी बचत, यहां करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Solar Panel : सरकार दे रही सब्सिडी, सोलर पैनल किसान लगाएं, बिजली की होगी बचत, यहां करें आवेदन

Solar Panel: सोलर पैनल लगवा कर यदि आप खेती किसानी की राह आसान बनाना चाहते हैं और मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है.

जी हां, अलग-अलग कंपनियों की मोटर आप अनुदान पर सोलर पैनल के साथ लगवा सकते हैं. इसके लिए आपको सरकार की तरफ से अच्छा खासा अनुदान भी दिया जाएगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें कि अनुदान के लिए और सोलर पैनल लगवाने के लिए बस आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आवेदन करने के लिए किसान को अपनी खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अपनी फोटो के साथ कृषि विभाग या फिर जन सुविधा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा.

आवेदन के लिए वह मोबाइल नंबर अनिवार्य है जिस पर ओटीपी आए.

इसके अलावा किसान सोलर पैनल योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं.

आपको बता दें कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ 5000 की टोकन मनी विभाग के खाते में जमा करनी होगी.

पहले करनी होगी बोरिंग

आपको बता दें कि किसान यदि 2 एचपी की मोटर लगाते हैं तो इसके लिए 4 इंच की बोरिंग के साथ तीन और पांच एचपी की मोटर लगाने के लिए 6 इंच तथा 7:30 एचपी और 10 एचपी की मोटर लगाने के लिए 8 इंच की बोरिंग करना अनिवार्य है. विभाग द्वारा स्थल का सर्वेक्षण कर फिर योजना का लाभ दिया जाएगा.

इस आधार पर दिया जाएगा लाभ

किसान योजना के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है. विभाग की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है.

इसके साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. जिससे किसानों को जागरुक हो सकें और किसी दलाल के झांसे में ना आए और उन्हें नुकसान ना हो.

शत प्रतिशत मिलेगा लाभ

कृषि रक्षा अधिकारी इकाई डॉ हरिओम मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग इकाई की मोटर के लिए अलग-अलग धनराशि का अनुदान दिया जाएगा. इसके साथ ही किसानों को समय-समय पर इसके लिए जागरूक किया जा रहा है.

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ कार्यालय पर आकर भी किसान कर सकते हैं. योजना का आवेदन लक्ष्य निर्धारण की पूर्ति होने तक किया जाएगा.

किसानों को सोलर से कई फायदे हैं एक तो उसके बिजली की बचत होगी, इसके अलावा फसल में प्रदूषण का भी खतरा कम होगा.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...