Power कंपनी के हाथ लगा 306 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट,सालभर में शेयर ने दिया 120% रिटर्न, रखें नजर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Power कंपनी के हाथ लगा 306 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट,सालभर में शेयर ने दिया 120% रिटर्न, रखें नजर

Power: टोरेन्ट ग्रुप (Torrent Group) की कंपनी टॉरेन्ट पावर (Torrent Power) को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 306 मेगावाट क्षमता की सोलर प्रोजेक्ट (Solar Project) लगाने का ठेका मिला है.

पीएम-कुसुम (PM KUSUM Scheme) के तहत मिली प्रोजेक्ट 1,540 करोड़ रुपये की है. टोरेंट पावर एक मल्टीबैगर स्टॉक है. एक साल में शेयर 120 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है.

- Advertisement -
- Advertisement -

एक्सचेंज फाइलिंग मुताबिक, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रोजेक्ट का आवंटन पत्र सौंपा. प्रोजेक्ट के लिए टोरेंट पावर (Torrent Power) (एक सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है.

कंपनी को पूरे नासिक जिले में 48 वितरित स्थानों पर 306 मेगावाट ग्रिड-से जुड़ी सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए 7 मार्च को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. (MSEDCL) से आवंटन पत्र मिला.

Torrent Power Project Cost

वितरण नेटवर्क से जुड़े पीएम-कुसुम योजना (PM KUSUM Scheme) के घटक-सी के तहत फीडर स्तर की सोलर पावर प्रोजेक्ट (Solar Power Project) के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 (MSKVY) के तहत एमएसईबी सोलर एग्रो पावर लिमिटेड (MSAPL) ने इस प्रोजेक्ट की कल्पना की है.

Torrent Power Project Details

प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,540 करोड़ रुपये है. इसे 18 महीने के भीतर चालू किया जाना है. प्रोजेक्ट के लिए शुल्क दर 25 वर्षों की अवधि के लिए 3.10 रुपये प्रति किलोवाट है.

इस प्रोजेक्ट के आवंटन के साथ, टोंरेंट की निर्माणाधीन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 1.7 गीगावाट हो गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कंपनी की कुल नवीकरणीय क्षमता अगले 18 से 24 महीनों में बढ़कर 3 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो जाएगी.

Torrent Power Share Price Performance

मल्टीबैगर पावर स्टॉक (Multibagger Power Stock) ने शेयरधारकों को धांसू रिटर्न दिया है. इस साल शेयर में अब तक 20 फीसदी से ज्यादा उछला है. 6 महीने में शेयर का रिटर्न 59 फीसदी है.

स्टॉक (Torrent Power Share Price ) का 52 वीक हाई 1,235.10 और लो 485 है. कंपनी मार्केट कैप 54,965.74 करोड़ रुपये है. 7 मार्च को स्टॉक 1.52 फीसदी गिरकर 1143.65 के स्तर पर बंद हुआ.

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...