Rain: अब हो जाएं तैयार, यूपी में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: अब हो जाएं तैयार, यूपी में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Rain: उत्तर भारत में भले ही इन दिनों दिन में तेज धूप खिल रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 से 14 मार्च और मैदानी इलाकों में 13 मार्च को बारिश होने जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पिछले 24 घंटे की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बरसात हुई।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस छाया हुआ है, जबकि 12 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम में असर डालेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 10 से 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने जा रही है। इस बीच कई इलाकों में आंधी तूफान चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, उत्तराखंड में 11 और 12 मार्च और कई जगह 13 और 14 मार्च को बारिश व बर्फबारी होगी। 13 मार्च को आंधी तूफान व बिजली कड़क सकती है।

इसके अलावा, मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब में 11-14 मार्च, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश में 9 मार्च को 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली हैं। ओडिशा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 मार्च को हल्की बरसात होगी।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 9-15 मर्च, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 और 14 मार्च को बारिश होगी।

वहीं, केरल और माहे में 9-11 मार्च, तटीय आंध्र प्रदेश में 9 और 10 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...