PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें? यहां पर हर जवाब

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें? यहां पर हर जवाब

PM Kisan सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त आखिरकार बुधवार (28 फरवरी 2024) को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थी किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई।

PM Kisan योजना के 5 साल पूरे हो गए हैं। पीएम ने यवतमाल में आयोजित एक कार्यक्रम में 16वीं किस्त का ऐलान किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के मुताबिक, किसानों के लिए बनी इस योजना में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा दिया जा चुका है।

गौर करने वाली बात है कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में जमा करती है।

2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में यह पैसा दिया जाता है। केंद्र सरकार अब तक कुल 16 किस्त जारी कर चुकी है। बता दें कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी।

पीएम किसान की पैसा नहीं आया तो क्या करें?

बता दें कि पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त सभी लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी गई है। अगर अब तक आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले अपना आवेदन स्टेटस चेक करें।

यह देखें कि आपकी KYC और जमीन का सत्यापन पूरा है या नहीं। अगर सब ठीक है तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।

इसके अलावा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो आप बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इसके साथ ही अपनी बैंक अकाउंट डिटेल, आधार नंबर आदि जरूरी दस्तावेज भी चेक कर लें। बता दें कि डिटेल में कोई भी गड़बड़ी होने पर पैसा नहीं आएगा।

बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3: अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें

स्टेप 4: अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें

स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें

स्टेप 6: अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके अकाउंट में पीएम किसान की 16वीं किस्त नहीं आई है और आप मदद चाहते हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर- 155261 या फिर टोल फ्री नंबर- 1800115526 पर कॉल करके आप हर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा 011-23381092 नंबर पर भी पीएम किसान अकाउंट से जुड़ी डिटेल ले सकते हैं।

पीएम किसान योजना के तहत आधिकारिक ईमेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in है। इस आईडी पर मेल करके आप जानकारी मांग सकते हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...