PM Awas योजना में घूसखोरी की पोल खुलते ही भूचाल, इंजीनियर बर्खास्त, परियोजना अधिकारी निलंबित

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Awas योजना में घूसखोरी की पोल खुलते ही भूचाल, इंजीनियर बर्खास्त, परियोजना अधिकारी निलंबित

PM Awas: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवास के बदले रिश्वत लिये जाने के मामले में बदायूं में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी की पोल सरेआम खुलते ही भूचाल आ गया है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण बदायूँ के परियोजना अधिकारी, म्यूनिसिपल/सिविल इंजीनियर एवं संस्था के विरुद्ध निदेशक सूडा ने सख्त कार्रवाई की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बदायूं के परियोजना अधिकारी को निलम्बित करने की संस्तुति की गई है। इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है और मानीटरिंग के लिए नामित एजेंसी को निष्कासित कर दिया गया है।

निदेशक, सूडा द्वारा परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण बदायूं देवेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के लिए

उनके मूल विभाग उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रबन्ध निदेशक को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही उनको राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) से तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं।

जिला नगरीय विकास अभिकरण बदायूं में तैनात म्यूनिसिपल/सिविल इंजीनियर शिव कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

जनपद बदायूं में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए नामित संस्था मैसर्स सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलपमेन्ट पर कठोर कार्यवाही करते हुए हटा दिया गया है।

इसके साथ ही निदेशक सूडा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में इस प्रकार की शिकायत किसी भी जिले से संज्ञान में आती है, तो सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी तथा संस्था के विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

क्या है पूरा मामला

बदायूं में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा कार्यक्रम के दौरान आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्‍यप के सामने ही पीएम आवास योजना में घूसखोरी की पोल खुल गई थी।

इस दौरान उनके साथ विधायक राजीव कुमार सिंह भी थे। धर्मेंद्र कश्‍यप अपने संसदीय क्षेत्र आंवला के बदायूं में उसावां गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में सांसद ने पीएम आवास के लाभार्थियों को जब चाबी दे रहे थे।

इसी दौरान उन्‍होंने एक लाभार्थी बुजुर्ग महिला के सामने माइक लगाकर पूछा कि अपने घर की चाबी मिल रही है, कैसा लग रहा। इस पर महिला ने कहा‘ मुझे अच्‍छा लग रहा है.

इसके बाद सांसद ने पूछा कि पीएम आवास के लिए किसी ने कोई पैसा-रुपया तो नहीं लिया है…? इस पर बुजुर्ग महिला ने सच्चाई बयां कर दी। माइक पर ही कह दिया कि हमने 30 हजार रुपए दिए हैं।

यह सुनते ही सभी स्तब्ध रह गए। सांसद ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जांच की बात कही। इसके साथ ही स्थिति को संभालते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा कि क्‍या इस आवास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्‍यवाद देना चाहती हो… इस पर महिला ने हां में जवाब दिया।

तेजी से वीडियो हुआ वायरल

महिला के पीएम आवास में घूसखोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस मामले में मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप बोले की सांसद ने रिश्वत की शिकायत मिलते ही मौके पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई है।

डीएम को दिए कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पूरा मामला उसावां नगर पंचायत का है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related