PM Kisan :किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर! तुरंत निपटा लें ये काम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan :किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर! तुरंत निपटा लें ये काम

PM Kisan :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार ने

ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन कराना जरूरी कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले किसानों की किस्त बंद हो जाएगी।

जिले के 54,767 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :PM Kisan योजना का पैसा खाते में आएगा या नहीं, फोन से ऐसे करें चेक

इसमें से अबतक 50,912 किसानों ने ई-केवाईसी एवं 27,671 किसानों ने ही भौतिक सत्यापन कराया है।

जबकि 3,189 किसान ई-केवाईसी एवं 27,741 किसान भौतिक सत्यापन कराने से वंचित हैं।

कृषि विभाग के बार-बार आग्रह करने के बाद भी किसान ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं।

इसको लेकर कृषि विभाग विभिन्न पंचायत में शिविर लगाकर किसानों का

ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत

दो हजार रुपये की दर से तीन किस्त में किसानों के बैंक खाता में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये उपलब्ध कराया जाता है।

ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की

राशि नहीं आएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में

ई-केवाईसी कराने में अधिक परेशानी नहीं है। किसान घर बैठे भी कर सकते हैं।

स्मार्टफोन से करें ई-केवाईसी

घर बैठे स्मार्टफोन से भी किसान पीएम किसान के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी कर सकते हैं।

इसके लिए जरूरी है किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक्ड हो। ऐसा होना इसलिए जरूरी है

क्योंकि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगी, जिससे ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।

इतना ही नहीं संबंधित किसान कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से भी मिलकर ई-केवाइसी करा सकते हैं।

सीएससी पर भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

कॉमन सर्विस सेंटर पर पीएम किसान के लाभार्थी किसान की बायोमेट्रिक तरीके से ई-केवाईसी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :इस महीने सरकार देगी PM Kisan की 16वीं किस्त,इन किसानों को मिलेगा लाभ

किसान के आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत भी कॉमन सर्विस सेंटर पर इस काम के लिए

पड़ती है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर 17 रुपये फीस लगती है।

इनके अलावा सीएससी संचालक भी 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक सर्विस चार्ज लेते हैं।

इस तरह सीएससी से ई-केवाईसी कराने पर आपको 37 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।

    विभाग को शिकायत मिल रही है कि कई किसान फर्जीवाड़ा कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को लेकर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मृत किसानों की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि पर रोक लगाने को लेकर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसको लेकर पंचायत में शिविर लगाकर ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित किसान कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से मिलकर ई-केवाईसी एवं भौतिक सत्यापन करा सकते हैं। नहीं कराने वाले किसानों की किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त बंद कर दी जाएगी। – राजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, लखीसराय 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...