Road Accident में चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road Accident में चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

Road Accident: ऋषिकेश के चीला मार्ग पर सोमवार की शाम भीषण हादसा हुआ है.

हादसे में रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत हो गई.

- Advertisement -
- Advertisement -

पांच लोग घायल भी बताए गए हैं. मृतकों में रेंजर शैलेश घिल्डियाल शामिल हैं.

शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात मंगेश घिड़याल के भाई हैं.

हादसे के बाद राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन का भी पता नहीं चल रहा है.

यह भी पढ़ें :Road accident : आमने-सामने टकराए दो ट्रक, मशक्कत के बाद बाहर निकाले चालक,एक की मौत

बताया जा रहा है कि वन कर्मी विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे.

चीला रेंज में ट्रायल के दौरान टायर फट जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

वन विभाग की नई गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे. हादसे की खबर पाकर

वन अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है.

वन विभाग को मिली थी नई गाड़ी

हादसे के बाद वन महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के

साथ-साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संवेदना प्रकट की है. राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने

बताया कि वार्डन को कुछ महीने पहले प्रमोट कर एसडीओ बनाया गया था. उम्मीद हैकि लापता वार्डन का जल्द पता

चल जाएगा. प्रशासन ने हादसे में जान गंवानेवालों और घायलों की सूची जारी कर दी है.

ट्रायल के दौरान हो गया हादसा

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ समीर सिन्हा ने बताया कि विभाग में नई गाड़ी आई थी.

गाड़ी का ट्रायल करने कर्मचारी और अधिकारी मौके पर गए थे.

हादसे में दो होनहार रेंज अधिकारियों के साथ साथ दो कर्मचारियों को खो दिया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी अभी लापता हैं. विभाग शोक की घड़ी में परिजनों के साथ है.

यह भी पढ़ें :Road accident :दो बाईकों कि आपसी टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है. वन विभाग की टीम लापता राजाजी नेशनल पार्क के

वार्डन को तलाश करने में जुटी है. पुलिस जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई कर ही है.

मृतकों का विवरण

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

 घायलों का विवरण

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...