School: 12 वीं तक के स्कूल तीन तक बंद, कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

School: 12 वीं तक के स्कूल तीन तक बंद, कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

School: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने

कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों को सोमवार से तीन जनवरी तक बंद कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई स्कूल खोलता पाया जाए तो

उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश गलन भरी सर्दी की चपेट में है।

ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

सुबह के समय कोहरा और घना होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के

कई इलाकों में तीन से पांच जनवरी तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बौछारें पड़ने के आसार हैं।

इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात के साथ ठिठुरन बढ़ेगी।

तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय अत्यधिक घने कोहरे का दौर भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :Schools:सरकारी में शिक्षकों-छात्रों को लेकर नया नियम, 7 जिलों में विरोध शुरू, महानिदेशक ने दी ये वार्निंग 

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत में कोल्ड डे की संभावना है।

पूर्वी यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड

पूर्वी यूपी में सर्दी शबाब पर है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही

बर्फीली हवाओं के कारण दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

हालांकि रविवार को कुछ देर के लिए कोहरे को चीरकर सूरज निकला।

इसके कारण दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस की उछाल हुई।

इसके बावजूद रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन व रात के तापमान में करीब 5.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

उत्तरी हिमालय में ठहरा है पश्चिमी विक्षोभ मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि

उत्तरी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ ठहरा हुआ है। इस वजह से ठंड बढ़ रही है।

नए साल की शुरुआत भी सर्द हवाओं से ही होगी। दिन और रात का दिन का

तापमान सामान्य से कम रहेगा। रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।

न्यूनतम तापमान के कारण नहीं हो रहा कोल्ड-डे

उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के बावजूद पूर्वी यूपी में कोल्ड-डे एक भी नहीं हुआ है।

इसकी वजह है न्यूनतम तापमान में इजाफा। उन्होंने बताया कि सर्दी में कोल्ड-डे के लिए मानक तय हैं।

तय मानक के मुताबिक दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होना चाहिए।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...