Sugarcane:चीनी के दाम कम करने के ल‍िए सरकार का बड़ा कदम, अब गन्‍ने के रस से नहीं बनेगा इथेनॉल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sugarcane:चीनी के दाम कम करने के ल‍िए सरकार का बड़ा कदम, अब गन्‍ने के रस से नहीं बनेगा इथेनॉल

Sugarcane:सरकार ने चीनी की कीमत पर लगाम लगाने और

घरेलू खपत के लिए आपूर्ति सुन‍िश्‍च‍ित करने के ल‍िए बड़ा कदम उठाया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके तहत अब गन्‍ने के रस और स‍िरप से इथेनॉल का उत्‍पादन नहीं होगा.

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की तरफ से सभी चीनी मिलों को

इस पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश द‍िया गया है. खाद्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को

सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के एमडी और सीईओ को इस बारे में बताया गया.

शीरे से की जाएगी इथेनॉल की आपूर्ति

मंत्रालय की तरफ से चीनी म‍िलों के सीईओ को लिखे पत्र में साफ क‍िया गया

क‍ि बी-हेवी शीरे (B Mollassses) से ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें :सरकार ने किसानों को Sugarcane भुगतान के लिए 1300 करोड़ की राशि प्रावधान

यानी अब चीनी म‍िलों को गन्‍ने के रस से अब चीनी तैयार करने की अनुमत‍ि होगी.

चीनी म‍िले गन्‍ने के रस से इथेनॉल का उत्‍पादन नहीं कर सकेंगी.

इससे आने वाले समय में चीनी का उत्‍पादन बढ़ेगा और कीमतों को न‍ियंत्र‍ित क‍िया जा सकेगा.

खाद्य मंत्रालय की तरफ से लि‍खे गए लेटर में कहा गया, ‘चीनी (नियंत्रण) आदेश

1966 के खंड 4 और 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए

सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरीज को निर्देश दिया जाता है कि वे तत्काल प्रभाव से

ईएसवाई (इथेनॉल आपूर्ति वर्ष) 2023-24 में इथेनॉल के लिए

गन्ने के रस/चीनी के रस काउपयोग न करें.’ पत्र के अनुसार, ‘ऑयल मार्केटग

कंपनियों (OMC) को बी-हेवी शीरे से प्राप्त इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी.’

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...