Property में हिस्सा मांगने के लिए पाकिस्तान से मेरठ आ गई महिला, फिर..
Property:UP के मेरठ में तब सनसनी मच गई जब एक पाकिस्तान से
महिला ने भाई से संपत्ति में हिस्सा मांगा चली आई। देखते ही देखते भाई-बहन में विवाद बढ़ गया।
वहीं दूसरी ओर ने युवक ने बहन से खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
दूसरी ओर पुलिस महिला से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
ये मामला लिसाड़ीगेट का है। उजमा पुत्री कासिम की शादी 22 साल पहले
पाकिस्तान के इस्लामाबाद निवासी तनवीर से हुई थी। शादी के बाद
उजमा पाकिस्तान चली गई। उनके चार बच्चे हैं। कासिम की मृत्यु हो चुकी है।
उनका बेटा आसिम श्यामनगर में तो दूसरी बेटी शबनूर हुसैनाबाद में रहती है।
यह भी पढ़ें :Property: UP में बदल गए पावर ऑफ अटॉर्नी के नियम, अब संपत्ति बेचने पर देना होगा इतना पैसा;पढ़ें पूरी डिटेल
8 नवंबर को उजमा भारत आई और हुसैनाबाद लिसाड़ीगेट में बहन शबनूर के घर पहुंच गई।
मंगलवार को उजमा श्यामनगर में आसिम के घर पहुंच गई और जिस मकान में वह रहता है,
उस पर अपना हक जताया। इसे लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हो गया।
लोगों के समझाने पर उजमा बहन के घर लौट आई। कुछ देर बाद
आसिम ने लिसाड़ीगेट थाने में जान का खतरा जताते हुए बहन उजमा के खिलाफ तहरीर दी।
आसिम का आरोप है कि उसकी बहन उसे संपत्ति न देने पर सबक सिखाने की धमकी दे रही है।
उसने बताया उसके पिता कासिम ने मौत से पहले सभी भाई बहन को संपत्ति बराबर बांट दी थी।
उजमा अपनी संपत्ति बेचकर जा चुकी है। जिस मकान पर वह अपना हक जता रही है,
वह उसकी पत्नी के नाम है। इसमें बहन का कोई हिस्सा नहीं है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट जितेंद्र सिंह का कहना है तहरीर मिली है। बुधवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है।
