The kiling :देवर से इश्क के खातिर भाभी की बेवफाई! पति को पिलाई जहरीली चाय, फिर गला घोंटकर की हत्या

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

The kiling :देवर से इश्क के खातिर भाभी की बेवफाई! पति को पिलाई जहरीली चाय, फिर गला घोंटकर की हत्या

The kiling:UP के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जहां एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी

- Advertisement -
- Advertisement -

क्योंकि उसके देवर के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने पहले यूट्यूब से देखकर जहरीली चाय बनाई।

फिर पति को पीने को दे दिया। लेकिन जब उसकी चाय से उसकी मौत नहीं हुई तो

अंत में बीवी ने साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है।

ये मामला किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। यहां का रहने

वाला शिवदास का बेटा अशोक कुमार जूता कारीगर था। वह आगरा की

जूता फैक्टरी में काम करता था। आठ नवंबर की रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी।

अशोक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी।

यह भी पढ़ें :the killing:गाड़ी खड़ी करने को लेकर बवाल, दो सगे भाइयों को पीट-पीटकर की हत्या 

पुलिस ने शक के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

गला दबाकर कर हत्या और नशीली गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी।

यूट्यूब वीडियो देखकर चाय में मिलाईं नशीली गोलियां

इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी से कड़ाई से की गई

तो उसने अपना अपराध कबूल किया। बताया कि उसके चचेरे देवर सोनू से संबंध थे।

अशोक को इसका पता चल गया था। सोनू ने यूट्यूब वीडियो देखकर चाय में नशीली गोलियां मिलाई थीं।

उसके बाद अशोक को नशे का इंजेक्शन भी लगाया था। अशोक के बेहोश होने के बाद

सोनू ने साफी से गला घोंट दिया। उसके घर से जाने के बाद कंचन ने अशोक की

तबीयत खराब होने की बात घरवालों से कही। अशोक का बड़ा भाई मुकेश घर पहुंचा।

वह उसे इमरजेंसी लेकर गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कंचन, चचेरा भाई सोनू कुमार पुत्र कल्यान सिंह को

गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जहर की सुई और

डिब्बा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी देवर भाभी को न्यायालय में पेश किया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related