इंतजार हुआ खत्म! इस महीने जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इंतजार हुआ खत्म! इस महीने जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त

PM Kisan Yojana: किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

सरकार द्वारा 4-4 महीनों के अंतराल में 3 किस्तों में किसानों को ये राशि दी जाती है.

अब तक इस योजना की 14 किस्तें किसानों के खाते में आ चुकी हैं.

दिवाली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचें हैं, ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की जा सकती है.

जुलाई में जारी हुई 14वीं किस्त

27 जुलाई 2023 राजस्थान के सीकर से पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की

14वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की, जिसके बाद अब किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :PM Kisan : सावधान! पराली जलाने पर नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे? देना पड़ेगा भारी जुर्माना

उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार इसी महीने 15वीं किस्त के पैसे जारी कर सकती है.

e-KYC और जमीन सत्यापन अनिवार्य

PM किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए e-KYC और जमीन का सत्यापन अनिवार्य है.

अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

ई-केवाईसी की प्रोसेस

-पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

-होमपेज पर ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें.

-अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें

-सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें.

-आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.

– मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें.

-सबमिट पर क्लिक करें.

-आपका केवाईसी हो गया.

फेस ऑथेंटिकेशन से करा सकते हैं e-KYC

-फेस ऑथेंटिकेशन से भी अब आप e-KYC करा सकते हैं. इसके लिए

Google Play Store में PM Kisan Go टाइप करें. इसके बाद आपको पीएम किसान ऐप मिल जाएगा.

-पीएम किसान ऐप को Download करें.

-पीएम किसान ऐप को लॉगिन करने के बाद PM Kisan eKYC by Face Authentication का पेज ओपेन होगा.

– यहां पर मांगी गई सभी जानकारी भरें और ओटीपी वेरिफिकेशन करें.

-PM Kisan eKYC by Face Authentication का डैशबोर्ड ओपेन होगा.

-eKYC For Other Beneficiaries के विकल्प पर क्लिक करें.

– PM Kisan eKYC by Face Authentication का नया पेज खुलेगा.

-यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें.

-फिर से PM Kisan eKYC by Face Authentication का पेज खुलेगा.

-यहां Scan Face के ऑप्शन पर क्लिक करके, अपने चेहरे को स्कैन करें.

-चेहरा स्कैन होते ही आपका PM Kisan Face eKYC हो जाएगा और आपको इसका मैसेज मिल जाएगा.

किसी भी तरह की परेशानी होने पर करें ये काम

अगर आपको PM Kisan योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है

तो ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

साथ ही आप हेल्पलाइन नंबर – 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related