नवंबर में इस तारीख को खाते में आएगा PM KISAN की 15वीं किस्त का पैसा
PM KISAN : किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
की 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,
नवंबर महीने के आखिर में 15वीं किस्त के जारी होने की संभावना है।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जुलाई महीने में 14वीं किस्त जारी की गई थी।
वहीं 13वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई थी। इसे करीब 5 महीने बाद
14वीं किस्त (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) आई थी।
इसके पहले 12वीं किस्त अक्टूबर 2022 और 11वीं किस्त मई 2022 में जारी की गई थी।
यह भी पढ़ें :PMJDY: क्या है पीएम जनधन खाता? कौन खुलवा सकता है खाता? जानें स्कीम, लाभ
बता दें कि पीएम किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत
पात्र किसानों को हर चार महीने में दो हजार रुपये मिलते हैं। किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं।
यह पैसा किसानों को हर साल तीन किस्तों में दिया जाता है।
सीधे खाते में आएंगे रुपये
बता दें कि पीएम किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के
तहत पात्र किसानों को प्रति किस्त 2000 रुपये और एक वर्ष में कुल 6000 रुपये मिलते हैं।
लाभार्थी किसानों के आधार और एनपीसीआई से लिंक बैंक खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इसलिए आप चेक कर लें कि आपका बैंक अकाउंट आधार और एनपीसीआई से लिंक है या नहीं।
लाभार्थी सूची में देखें अपना नाम
– पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
– दाहिने कोने में ‘Beneficiary list’ टैब पर क्लिक करें।
– ड्रॉप-डाउन से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव सलेक्ट करें।
– ‘Get report’ टैब पर क्लिक करें। अब आपको लाभार्थी सूची की डिटेल दिख जाएगी।
इस तरह देखें योजना का स्टेटस
– पीएम किसान की वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
– नो योर स्टेटस टैब पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। Get data पर क्लिक करें। अब आपको स्टेटस दिख जाएगा।
बता दें कि 15वीं किस्त ट्रांसफर किए जाने के बाद भी अगर किसी लाभार्थी के खाते में
नहीं दिखाई दे तो परेशान न हों। आप आधिकारिक वेबसाइट @pmkisan.gov.in पर पीएम किसान
लाभार्थी सूची 2023 को चेक करके इसके बारे में जानकारी कर
सकते हैं कि आपके खाते में पैसे क्यों ट्रांसफर नहीं किए गए हैं।
