प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को Tablet देने के पीछे क्या है योगी सरकार की योजना?
Tablet: सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को गोरखपुर में
सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट देंगे। इसके अलावा प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए
को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को आईटीआई गांधीनगर की ओर से विकसित
वंडर बॉक्स भी बांटें जाएंगे। बताया जा रहा है कि कुल 3780 वंडर बॉक्स बांटे जानें हैं।
प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को Tablet दिए जाने के पीछे योगी सरकार का क्या प्लान है?
इस पर बेसिक शिक्षा विभाग, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच कई चर्चाएं हैं।
कोई इसे भविष्य में ऑनलाइन हाजिरी शुरू किए जाने की संभावनाओं से जोड़ रहा है
तो कोई दिवाली गिफ्ट बता रहा है लेकिन असल में इनका मकसद सीधे तौर पर छात्रों की बेहतरी से जुड़ा है।
जानकारों के मुताबिक सरकार सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सक्षम और
स्मार्ट बनाने के अभियान के तहत शिक्षकों को Tablet और अन्य सुविधाओं से लैस कर रही है।
सरकार का मानना है कि इससे छात्रों को स्मार्ट बनाने के अभियान को गति मिलेगी।
शिक्षकों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में
आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Tablet वितरण के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ स्मार्ट क्लास की स्थापना का शुभारंभ भी करेंगे।
कार्यक्रम में प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए वंडर बॉक्स वितरित करने के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए
सहायक उपकरण भी बांटे जाएंगे। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित
